REET Result 2025 Live Updates: रीट रिजल्ट जानिए कब और कैसे देखें अपना रिजल्ट

रीट परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है अगर आप भी REET Result 2025 Live Updates का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने घोषणा कर दी है कि REET Result 2025 इसी सप्ताह 8 मई 2025 को दोपहर 3:15 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

चलिए जानते हैं इस रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, ताकि आप समय पर अपना रिजल्ट चेक कर सकें।

REET Result 2025 कब होगा जारी?

रीट परीक्षा का आयोजन इस साल 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्टों में हुआ था इसके बाद से ही अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे अब बोर्ड ने पुष्टि कर दी है कि रिजल्ट 8 मई 2025 को दोपहर 3:15 बजे जारी होगा।

जरूरी तारीखें एक नजर में:

  • आवेदन शुरू: 16 दिसंबर 2024
  • आवेदन समाप्ति: 15 जनवरी 2025
  • एडमिट कार्ड जारी: 20 फरवरी 2025
  • परीक्षा तिथि: 27-28 फरवरी 2025
  • आंसर की जारी: 25 मार्च 2025
  • रिजल्ट जारी: 8 मई 2025 (3:15 PM)

REET परीक्षा में आपत्तियों का क्या रहा अपडेट?

रीट परीक्षा की आंसर की 25 मार्च को जारी हुई थी इसके बाद 31 मार्च 2025 तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। कुल मिलाकर करीब 2200 आपत्तियां दर्ज करवाई गईं, जिनकी जांच अब अंतिम चरण में है।

बोर्ड द्वारा विषय विशेषज्ञों की मदद से सभी वैध आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है, और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

REET Result 2025 कैसे चेक करें?

जब रिजल्ट जारी हो जाएगा, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना REET Result 2025 देख सकेंगे:

  1. सबसे पहले रीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “REET Level 1 Result 2025” या “REET Level 2 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें।
  • अगर वेबसाइट स्लो हो, तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।
  • रिजल्ट देखने के लिए सही रोल नंबर और अन्य डिटेल्स तैयार रखें।

REET Result 2025: कहां मिलेगा सीधा लिंक?

रिजल्ट जारी होते ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं:

रीट ऑफिसियल वेबसाइट – यहां क्लिक करें

(नोट: लिंक एक्टिवेट होते ही अपडेट किया जाएगा।)

Leave a Comment